साली के प्रेमी को मौत के घाट उतारा

0
156

ग्वालियर – शहर के कंपू थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर आमखो पहाड़िया पर रहने वाले एक आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति ने अपनी साली के प्रेमी को चाकू मार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना मंगलवार सुबह की बताई गई है। काफी देर तक लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी ।जिससे लाश घर के आंगन में पड़ी रही। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसने लाश का पंचनामा बनाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए डेड हाउस भिजवाया।

पता चला है कि शिवपुरी जिले के नरवर के रहने वाले राजेंद्र कुशवाह के संबंध आमखो शिवाजी नगर में रहने वाली एक महिला से थे। इस महिला के संबंध अपने जीजा और इस हत्याकांड के आरोपी देवेंद्र राणा से भी थे। देवेंद्र की पत्नी ने अपनी बहन सरोज पर घर उजाड़ने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसकी बहन सरोज उसके पति और राजेंद्र से प्रेम संबंध स्थापित किए हुए थी और दोनों को ही एक दूसरे के खिलाफ भड़काती थी।

जिसके कारण राजेंद्र कुशवाह और देवेंद्र राणा के बीच दुश्मनी बढ़ गई थी। राजेंद्र कुशवाह मंगलवार को भी अपनी प्रेमिका सरोज से मिलने आया था। इसकी भनक देवेंद्र राणा को लग गई ।दोनों के बीच कहासुनी के बाद घटना खूनी संघर्ष में बदल गई। देवेंद्र ने चाकू से राजेंद्र के ऊपर कई वार किये। जिससे उसकी घर में ही मौत हो गई बाद में उसकी लाश को घसीटते हुए वह जीनों तक ले आया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी राजेश चंदेल फोरेंसिक एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव सीएसपी षियाज केएम मौके पर पहुंच गए ।लाश को डेडहाउस पहुंचाने के साथ ही देवेंद्र और उसकी पत्नी को भी कंपू पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY