ग्वालियर: भाजपा सदस्य के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज बनाने का मामला दर्ज

0
147

मध्यप्रदेश शासन एवं भारतीय जनता पार्टी की ख्याति को हानि पहुंचाने और कूटरचित दस्तावेज बना कर प्रचारित करने वाले अज्ञात व्यक्ति पर ग्वालियर क्राइम ब्रांच थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दरअसल फरियादी पंकज पालीवाल जिला कार्यकारिणी सदस्य भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर ने थाना क्राइम ब्रांच ग्वालियर आकर लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत किया।

जिसमें लघु एवं मध्यम श्रेणी संविदाकार संघ बसंत विहार कलोनी लश्कर ग्वालियर मप्र के लेटरपेड पर ज्ञानेन्द्र अवस्थी के हस्ताक्षरित कूटरचित दस्तावेज तैयार कर माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन एवं मुख्यमंत्री कार्यालय की ख्याति को हानि पहुंचायी गई है।

इसमें थाना क्राइम ब्रांच ग्वालियर पर अपराध क्रमांक 77/2023 धारा 420, 469 की धाराओं में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस के द्वारा विवेचना करते हुये उक्त पत्र के आवेदक ज्ञानेन्द्र अवस्थी एवं लघु एवं मध्यम श्रेणी संविदाकार संघ बसंत विहार कलोनी लश्कर ग्वालियर मप्र के नाम से दर्ज संस्था का पता करने का प्रयास किया गया तो बसंत विहार के चारों सेक्टरों में लघु एवं मध्यम श्रेणी संविदाकार संघ बसंत विहार कलोनी लश्कर ग्वालियर मप्र नाम की कोई संस्था होना नहीं पाई गई और ज्ञानेन्द्र अवस्थी नाम का व्यक्ति रहना नहीं पाया गया।

जिसके बाद इस कूटरचित दस्तावेज को बनाने वाले व फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम आदि सोशल मीडिया पर प्रचारित करने वालों से पूछताछ कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY