“ग्वालियर में अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा रैली: जवानों की देशभक्ति की प्रदर्शनी

0
118

ग्वालियर में रविवार को शहर में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत लोगों को देश भावना के प्रति जागरूक करने के लिए ग्वालियर पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा वाहन तिरंगा रैली निकाली गई।,, वाहन तिरंगा यात्रा में पुलिस के जवान व अफसर एक साथ तिरंगा के लिए देश भक्ति के साथ कदमताल करते नजर आए।शहर के विभिन्न मार्ग से यह तिरंगा रैली निकली और लोगों को आजादी के 75वीं वर्षगांठ की अहमियत का अहसास कराया। इस दौरान पूरा शहर देश भक्ति के रंग में रंगा नजर आया है।

भारत सरकार द्वारा आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश भर में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, जिसमें आमजन के साथ ही शासकीय कर्मचारी व अफसर भी इसमें शामिल हो रहे है जिसमें हर घर तिरंगा का संकल्प लिया गया है। रविवार को ग्वालियर पुलिस ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर के चलते तिरंगा रैली निकाली। ग्वालियर एस ए एफ ग्राउंड से शुरू हुई यह रैली शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए फूल बाग मैदान पर पहुंची जहां रैली का समापन हुआ. रैली का नेतृत्व कर रहे एडिशनल एसपी ऋषिकेश मीणा ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश पर हर घर तिरंगा और और मेरी माटी मेरा देश अभियान चलाया जा रहा है इसी अभियान के तहत ग्वालियर में इस रैली का आयोजन हुआ है जिसमें जिला प्रशासन और पुलिस महकमें के जवानों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया है रैली में शहर के और देहात के सभी थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ शामिल हुए हैं जिसमें एक मैसेज के साथ देशभक्ति की भावना जगाने की कोशिश की है ग्वालियर पुलिस इसी तरीके से देश भावना के साथ लगातार कार्य करती रहेगी. इसके साथ ही 15 अगस्त के दूसरे दिन 16 अगस्त को भी एक विशाल तिरंगा रैली निकाली जाएगी जिसमें आर्मी एयर फोर्स पुलिस, बीएसएफ एवं रिटायर्ड पर्सन के साथ मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा.

LEAVE A REPLY