भाजपा शासनकाल में हुए घोटाले, कांग्रेस का बड़ा आरोप

0
85

ग्वालियर से लघु एवं मध्यम श्रेणी संविदाकार संघ के लेटर हेड पर कथित ज्ञानेंद्र अवस्थी के नाम से हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को शिकायत की गई थी। शिकायत में कहा था कि मध्य प्रदेश में 50 फ़ीसदी कमीशन देने के बाद ही ठेकेदारों को भुगतान मिलता है। इसे लेकर मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ भाजपा नेताओं द्वारा एफ आई आर की गई है। जिसके बाद कांग्रेस भी हमलावर हो गई है ।]

कांग्रेस ने पत्रकार वार्ता करते हुए भाजपा शासनकाल में हुए सभी निर्माण कार्य में घोटालों के आरोप लगा दिए, कारण डैम से लेकर महाकाल लोक का मूर्ति घोटाला, ग्वालियर में एक हजार बिस्तर के अस्पताल घोटाला, टेंडरिंग का घोटाला, नर्सिंग घोटाले समेत तमाम घोटालों की फेहरिस्त कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने गिना दी। कांग्रेस विधायक सिकरवार व जिलाध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा का कहना है कि सरकार नेमुख्य न्यायाधीश को दिए पत्र में सरकार पर लगे आरोपों की जांच ना करते हुए इस पत्र को वायरल करने वालों के खिलाफ ही केस दर्ज कर दिए। आगामी विधानसभा चुनावों में अपनी हार को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी बौखला गई है और आप उसे अपनी सप्ताह जाती हुई नजर आ रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा का कहना है कि हम 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाने के बाद सड़कों पर उतरेंगे और जनता के सामने भाजपा की पोल खोलेंगे।

LEAVE A REPLY