समाचार
ग्वालियर – ग्वालियर स्मार्ट सिटी के तहत आज और कल 27 जून को होगे छात्र-छात्राओं की एजूकेशनल विजिट, चित्रकला प्रतियोगिता सहित कला प्रदर्शनी का आयोजन जैसे जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे ।
स्मार्ट सिटी के तत्वाधान मे 26 जून 2023 को सुबह 10.30 बजे से स्कूली छात्र छात्राओ का शैक्षणिक भ्रमण, जिसके तहत स्कूली बच्चो को स्मार्ट सिटी की 8 स्मार्ट परियोजना का भ्रमण कराया जायेगा। भ्रमण के तहत छात्र-छात्रायों को आई.सी.सी.सी., आई.टी.एम.एस., इन्क्यूबेशन सेंटर, आर.ए.सी.डी.सी., डिजीटल म्यूजियम, अटल म्यूजियम, डिजीटल लाइब्रेरी, टाउन हाँल स्मार्ट परियोजनाओ का भ्रमण कराया जायेगा।
वही इसी दिन शाम को 5 बजे ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा विकसित रिजनल आर्ट एंड क्राफ्ट डिजायन सेंटर मे ग्वालियर स्मार्ट सिटी व रंग शिल्प समिती के संयुक्त तत्वाधान में 4 दिवसीय कला प्रदर्शनी का शुभारम्भ होगा। चित्रकला एवं मूर्तिकला की यह प्रदर्शनी 29 जून तक दर्शकों के लिए प्रतिदिन सुबह 11:00 से देर शाम तक खुली रहेगी ।
स्थापना दिवस के अवसर पर कल 27 जून 2023 को ग्वालियर स्मार्ट सिटी के तत्वाधान मे प्रात: 11 बजे कंट्रोल कमांड सेंटर, मोतीमहल परिसर में हेरिटेज थीम पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा जिसमे फाइन आर्ट काँलेज के 50 से अधिक विधार्थी भाग लेंगे।
स्मार्ट सिटी मिशन के 8वें स्थापना दिवस के अवसर पर सीईओ श्रीमती माथुर ने शहरवासियों को बधाई देते हुये इन सभी कार्यक्रमो में ज्यादा से ज्यादा संख्या मे शामिल होने की अपील की है।












