करैरा। ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजावलकर के प्रयास से सूक्ष्म, लघु एवं माध्यम उद्यम विभाग भोपाल के अंतर्गत ग्वालियर संसदीय क्षेत्र के करैरा विधानसभा के व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों को मुंगफली क्लस्टर की बड़ी सौगात प्रदान की है। भारतीय उधोग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संजय पहारिया इसके लिए प्रयासरत थे… सांसद विवेक नारायण शेजावलकर के करैरा भ्रमण के दौरान व्यापारियों ने मांग रखी थी… जिस पर सांसद द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं माध्यम उद्यम विभाग के मंत्री ओमप्रकाश सक्लेचा एवं शिवपुरी कलेक्टर रविन्द्र चौधरी से मुंगफली क्लस्टर स्थापित करने के लिए जमीन आवंटन करने का अनुरोध किया। करैरा मुंगफली क्लस्टर के लिए जमीन का चयन इंडस्ट्री एरिया श्योपुरा के ही शासकीय भूमि पर 13.02 हैक्टर में से 5 हैक्टर (25 बीघा) भूमि उद्योगिक प्रयोजन हेतु सूक्ष्म, लघु एवं माध्यम उद्यम विभाग द्वारा आवंटन की। इसके साथ ही भूमि पर विकास हेतु विभाग द्वारा विकास करने के लिए वित्तीय राशि देने का निर्णय लिया जाएगा जिससे अधोसंरचना विकास कार्य जैसे सड़क, पुलिया, लाइट आदि सम्पूर्ण कार्य प्रारम्भ हो सकेंगे। करैरा के व्यापारियों ने सांसद, कलेक्टर का आभार व्यक्त किया।

करैरा इंडस्ट्री एरिया स्थापित करने में कैबिनेट मंत्री जसवंत जाटव, बीजेपी प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत, करैरा बीजेपी मंडल अध्यक्ष हेमंत शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष शारदा रामस्वरूप रावत, उद्योग संघ ओधोगिक क्षेत्र के अध्यक्ष संजय पहारिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप महेश्वरी, केट के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जैन, नगरपालिका उपाध्यक्ष राजीव सिकरवार, चिनोद सरपंच गीता शर्मा की अहम भूमिका रही।












