वन क्षेत्र में अवैध उत्खनन रोकने के लिये वृहद स्तर पर होगी संयुक्त कार्रवाई
ग्वालियर – जिले में वन क्षेत्र में अवैध उत्खनन को कड़ाई से रोका जायेगा। इस दिशा में राजस्व, वन, पुलिस, परिवहन एवं खनिज विभाग संयुक्त रूप से और दल बल के साथ वृहद स्तर पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने शनिवार को खनिज विभाग की टास्क फोर्स की बैठक में इस संबंध में विस्तार से निर्देश दिए।
कलेक्टर सिंह ने टास्क फोर्स की बैठक में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि वन क्षेत्र में अवैध उत्खनन करने वालों के खिलाफ संयुक्त रूप से कठोर और प्रभावी कार्रवाई की जाए, जिससे कोई और अवैध उत्खनन की जुर्रत न करे। उन्होंने कार्रवाई की रणनीति के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।
बैठक में खनिज अधिकारी प्रदीप भूरिया, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एच के सिंह, उप वन मण्डलाधिकारी राजीव कौशल व पुलिस अधिकारियों सहित टास्क फोर्स समिति के अन्य सदस्यगण मौजूद थे।












