उपायुक्त ने वार्ड 5 में निरीक्षण कर अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ दिए कार्रवाई के निर्देश

0
111

 

ग्वालियर –  नगर निगम आयुक्त श्री हर्ष सिंह के निर्देशन में नगर निगम द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छ ग्वालियर स्वस्थ ग्वालियर की टीम पर कार्य किया जा रहा है तथा निरंतर वार्ड मॉनिटर के माध्यम से सभी वार्डों में साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण एवं कर्मचारियों की उपस्थिति चेक की जा रही है।

आज रविवार को प्रातः 06 बजे वार्ड मॉनीटर वार्ड क-05 डॉ. अतिबल सिंह यादव, डिप्टी कमिश्नर द्वारा वार्ड क 05 आनन्द नगर, बहोड़ापुर, आनन्द नगर से चार शहर का नाका मुख्य मार्ग का निरीक्षण, शौचालयों का निरीक्षण किया गया, रविवार होने के कारण आज निरीक्षण दौरान 29 सफाई संरक्षक अनुपस्थित पाये गये, रविवार अवकाश होने से अनुपस्थित सफाई संरक्षकों को सोमवार प्रातः 06 बजे समय पर उपस्थित होने के हिदायत दी गयी ।

समस्त सफाई श्रमिकों स्वच्छता पखवाड़े में समय पर एवं ड्रेस कोड में आने की हिदायत दी गयी। डब्ल्यू एच ओ एवं जेड एच ओ को समस्त बीट एवं नाला / नाली वर्षा के पूर्व सफाई कराने के निर्देश दिये गये।

LEAVE A REPLY