सांसद  शेजवलकर सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने आम नागरिकों के साथ विभिन्न स्थानों पर सुनी मन की बात

0
125

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के ‘मन की बात के 100वें एपिसोड का ग्वालियर में अनेक स्थानों पर हुआ प्रसारण

ग्वालियर  –  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड का आज प्रसारण किया गया है। ‘मन की बात’ के लाइव प्रसारण के लिए शहरभर में बूथ स्तर पर सेंटर बनाए गए हैं, जिसमें महाराज वाडा, समाधिया कॉलोनी, बहोड़ापुर, कंपू, बाल भवन, मानस भवन, हजीरा, मुरार सहित अनेक स्थानों पर रेडियो कार्यक्रम को प्रसारित किया गया।

सांसद  विवेक नारायण शेजवलकर, कलेक्टर  अक्षय कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त  हर्ष सिंह, नेता प्रतिपक्ष  हरिपाल सहित शहर के जनप्रतिनिधियों एवं अन्य अधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में शहर के नागरिकों ने विभिन्न सेंटरों पर मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा।
मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री  मोदी ने कहा कि चरैवेति चरैवेति चरैवेति यानी चलते रहो-चलते रहो-चलते रहो।

उन्होंने कहा कि आज हम इसी चरैवेति चरैवेति की भावना के साथ ‘मन की बात’ का 100वां एपिसोड पूरा कर रहे हैं। हर एपिसोड में देशवासियों के सेवा और सामर्थ्य ने दूसरों को प्रेरणा दी है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि एक तरह से ‘मन की बात’ का हर एपिसोड अगले एपिसोड के लिए जमीन तैयार करता है। ‘मन की बात’ हमेशा सद्भावना, सेवा-भावना और कर्तव्य-भावना से ही आगे बढ़ा है

उन्होंने कहा कि मेरा अटूट विश्वास है कि सामूहिक प्रयास से बड़े से बड़ा बदलाव लाया जा सकता है. इस साल हम जहां आजादी के अमृतकाल में आगे बढ़ रहे हैं. वहीं जी-20 की अध्यक्षता भी कर रहे हैं। यह भी एक वजह है कि एजुकेशन के साथ-साथ डाइवर्स ग्लोबल कल्चर्स को समृद्ध करने के लिए हमारा संकल्प और मजबूत हुआ है।

LEAVE A REPLY