प्रभारी मंत्री  सिलावट एक मई को ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे

0
112

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, लाड़ली लक्ष्मी उत्सव, मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान और जल जीवन मिशन की करेंगे समीक्षा

ग्वालियर –  प्रदेश के जल संसाधन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग के मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री  तुलसीराम सिलावट सोमवार को ग्वालियर में लाड़ली बहना योजना, लाड़ली लक्ष्मी उत्सव और मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के साथ ही जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करेंगे।

प्रभारी मंत्री  तुलसीराम सिलावट एक मई को प्रात: 7.50 बजे इंदौर से ग्वालियर आयेंगे। ग्वालियर के मुरार सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों एवं आम जनों से भेंट करेंगे। इसके पश्चात प्रात: 11 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, प्रदेश भर में आयोजित होने वाले लाड़ली लक्ष्मी उत्सव की तैयारियां, मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण की तैयारियों के साथ ही जिले में जल जीवन मिशन योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करेंगे।

प्रभारी मंत्री  सिलावट समीक्षा बैठक के बाद स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के पश्चात शाम 7.50 बजे रेल मार्ग द्वारा ग्वालियर से इंदौर के लिये प्रस्थान करेंगे।

LEAVE A REPLY