निरीक्षण में डब्ल्यूएचओ सहित 24 कर्मचारी मिले अनुपस्थित, डब्ल्यूएचओ निलंबित

0
109

ग्वालियर – शहर की सफाई व्यवस्था के निरीक्षण पर निकले नगर निगम के उपायुक्त श्री अमरसत्य गुप्ता को वार्ड क्रमांक 58 में 24 कर्मचारी अनुपस्थित मिले, साथ ही डब्ल्यूएचओ भी अनुपस्थित मिला। इसके साथ ही सार्वजनिक शौचालय में सफाई नहीं मिलने पर डब्ल्यूएचओ को तत्काल निलंबित किया गया है। वहीं कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है।

नगर निगम के उपायुक्त श्री अमरसत्य गुप्ता ने वार्ड क्रमांक 58 का निरीक्षण किया। इस दौरान चिडियाघर के पास बने सार्वजनिक शौचालय में निरीक्षण के दौरान गंदगी मिली। साथ ही उपायुक्त ने कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्टर चैक किया तो 24 कर्मचारी बिना बताए अनुपस्थित पाए गए। इसी प्रकार डब्ल्यूएचओ श्री विशाल पवार भी बिना बताए अनुपस्थित मिले। उपायुक्त ने तत्काल डब्ल्यूएचओ को निलंबित कर दिया है। इसके बाद बैजाताल पर सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण किया वहां पर व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान अधीक्षण यंत्री श्री कीर्तिवर्धन मिश्रा, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ वैभव श्रीवास्तव, कार्यशाला प्रभारी श्री शैलेन्द्र सक्सैना सहित अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित रहे।

तुलसी पार्क का किया निरीक्

वार्ड क्रमांक 58 में बसंत विहार में बनने वाले तुलसी पार्क की जमीन का भी उपायुक्त श्री अमरसत्य गुप्ता ने निरीक्षण किया। साथ ही वहां पर जल्द कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY