प्रेरणा का संदेश उज्जवल करती है हजारा बिरादरी: हरीश साहनी

0
197

ग्वालियर।

शुक्रवार को हजारा बिरादरी का पारंपरिक बैसाखी पर्व हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वैशाखी उत्सव के रूप में हजारा सुंदर भवन में मनाया गया, जिसमें सर्वप्रथम गणेश वंदना एवं सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हरीश साहनी ने पधारे हुए सभी गणमान्य अतिथियों को वैशाखी पर्व की बधाइयां दी ।

 अध्यक्षता करते हुए हजारा बिरादरी के विषय में बताते हुए बोले की बिरादरी पारंपरिक पर्वों को विधिपूर्वक हर वर्ष मनाती है ,क्योंकि हमारा उद्देश्य है भारतीय संस्कृति के पर्व हमारे आने वाली पीढ़ी को हमेशा याद रहे। तत्पश्चात बिरादरी की बुजुर्ग महिला श्रीमती सुनंदा नागी  सम्मानित किया गया।

 बिरादरी के नव वर-वधू का स्वागत कर सम्मान किया एवं शिक्षा प्रोत्साहन मैं प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कार वितरण कर बच्चों का उत्साह वर्धन किया । आभार सचिव अरविंद धवन ने किया। कार्यक्रम में दीप आनंद शास्त्री, पिशोरीलाल अरोरा, जगदीश लाल साहनी ,संजय साहनी, त्रिलोक वोहरा ,लोकेश आनंद ,सुनील कोहली ,वीरेंद्र आनंद, राकेश अरोरा , वैशाली साहनी, सीमा आनंद, अजय अरोरा ,हर्ष अरोरा सहित बिरादरी के सभी सदस्य उपस्थित थे एवं कार्यक्रम में पधारे पंजाबी सेवा समिति के अध्यक्ष मोहनलाल अरोरा पंजाबी परिषद चंबल संभाग के अध्यक्ष कन्हैया लाल आनंद ,के के सूरी डबरा ,अशोक सहगल, विनोद सूरी ,समाजसेवी दुष्यंत सहानी, मुल्तान सभा के डॉक्टर प्रेम अरोरा ,हरीश नागपाल, तिलक राज बेरी ,अनिल गांधी रजनी शर्मा एवं मीडिया प्रभारी राजू पंडित सहित सभी बिरादरी ओे के प्रमुखों का स्वागत किया गया।

मीडिया प्रभारी राजू पंडित

LEAVE A REPLY