ग्वालियर के औद्योगिक विकास के लिए एंटरप्रेन्यर तैयार करें कैट: ओमप्रकाश सकलेचा

0
195

कैट ग्वालियर के कोर टीम सदस्यों ने एमएसएमई मंत्री से की चर्चा चर्चा।

ग्वालियर –  कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ग्वालियर द्वारा आज एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा से भेंट की एवं विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। कैट ग्वालियर के जिला अध्यक्ष दीपक पमनानी एवं जिला महामंत्री मनोज चौरसिया ने बताया कि आईआईडीसी किसी भी औद्योगिक क्षेत्र की प्लानिंग कैट एवं अन्य व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर बनाए। इंड्ट्रियल एरिया की जमीन को दिल्ली, हरियाणा एवं छत्तीसगण की तरह फ्री होल्ड किया जाए।


प्रदेश महामंत्री रवि गुप्ता ने कहा कि कैट जल्द ही शहर के उद्योगपतियों एवं औद्योगिक संगठनों के साथ बैठक कर नए युवाओं को उद्योग से जोड़ने की कार्य योजना बनाएगा।

कैट के सभी पदाधिकारियों की बात सुनने के बाद सकलेचा ने कहा कि ग्वालियर में स्थित रेडिमेड पार्क देश के सबसे अच्छे रेडिमेड गारमेंट पार्क में से एक है। लेकिन यहां कार्य करने वाले उद्यमियों की कमी है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर के आईटी पार्क में उद्यमियों के लिए अच्छे अवसर है। वो यहां से अपना स्टार्टअप शुरू करें।

उन्होंने कैट के पदाधिकारियों से कहा कि आप शहर के औद्योगिक विकास के लिए इंटरप्रेन्योर तैयार करें, एमएसएमई विभाग की ओर से हर संभव मदद करने के लिए मैं तैयार हूं।


इस अवसर पर कैट के प्रदेश महामंत्री रवि गुप्ता जिला महामंत्री मनोज चौरसिया, कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल, संयुक्त सचिव अमित अरोरा, मुकेश अग्रवाल मुरार, अजय चोपड़ा, तालिब खान, डॉ प्रमोद पहाड़िया, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य कविता जैन, स्टेट कोऑर्डिनेटर निधि गर्ग, राजेंद्र मल्होत्रा, हरिओम अग्रवाल, दिनेश चंद्र बंसल, हरिओम चौरसिया उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY