उपायुक्त अमरसत्य गुप्ता ने किया दीनदयाल नगर क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण

0
128

ग्वालियर। शहर की साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए निगम के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निरंतर साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है तथा सफाई संरक्षकओं की उपस्थिति चेक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।
नगर निगम उपायुक्त अमरसत्य गुप्ता ने आज गुरुवार को दीनदयाल नगर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान आमजनों से चर्चा कर सफाई में सहयोग मांगा। इस दौरान उपायुक्त अमरसत्य गुप्ता के साथ दीनदयाल नगर में क्षेत्रीय पार्षद श्रीमति रेखा त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। डिप्टी कमिश्नर अमरसत्य गुप्ता ने निरीक्षण के दौरान नाला निर्माण में देरी को लेकर अधिकारियो को फटकार लगाई।


दीनदयाल नगर में क्षेत्रीय जनता पार्क विकसित करना चाहती है। आमजनों ने पानी के लिए हैंडपंप लगवाया है। डिप्टी कमिश्नर अमरसत्य गुप्ता ने जनभागीदारी से कैसे मदद हो सकती है इसकी जानकारी क्षेत्रीय पार्षद श्रीमति रेखा त्रिपाठी और आमजनों को दी।

दीनदयाल नगर में सफाईमित्रो द्वारा सफाई नहीं करने पर आमजनों ने इसकी शिकायत डिप्टी कमिश्नर श्री अमरसत्य गुप्ता से की। उन्होंने आमजनों को सफाई के प्रति आश्वस्त किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
दीनदयाल नगर के अवैध निर्माण की जानकारी डिप्टी कमिश्नर श्री अमरसत्य गुप्ता को दी।

LEAVE A REPLY