यदि योगी आदित्यनाथ पंजाब में होते तो उनके बेटे की हत्या नहीं होती

0
87

लखनऊ – प्रसिद्ध सिंगर और कांग्रेस के दिवंगत नेता सिद्धू मूसेवाला की पहली बरसी समागम मानसा की अनाज मंडी में की गई। इस दौरान उनके पिता बलकौर सिंह ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यदि योगी आदित्यनाथ पंजाब में होते तो उनके बेटे की हत्या नहीं होती। क्योकि योगी ने अपने राज्य में अपराधियों और गैंगस्टरों को जमींदोज कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक सिद्धू मूसेवाला की पहली पुण्यतिथि पर बलकौर सिंह ने कहा कि उनके बेटे को इसलिए मारा गया क्योंकि पंजाब सरकार सो रही थी। उन्होंने पंजाब सरकार के कानून-व्यवस्था नियंत्रण में होने के दावे पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पंजाब में गैंगस्टरों का दिन चल रहा है और आम आदमी असुरक्षित महसूस कर रहा है। बलकौर सिंह ने आगे कहा कि योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश से गैंगस्टरों को खत्म कर दिया है, यूपी पंजाब की तुलना में बेहतर प्रगति करेगा।

 

LEAVE A REPLY