शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

0
192

सेंसेक्स 338 अंक, निफ्टी 111 अंक टूटा

मुम्बई – मुम्बई शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन बाजार में ये गिरावट दुनिया भर से मिले कमजोर संकेतों के साथ ही आईटी, धातु और पीएसयू बैंकों के शेयरों में बिकवाली से आई है। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.5 फीसदी और स्मॉलकैप सूचकांक में लगभग एक फीसदी की गिरावट रही। गत दिवस भी बाजार गिरावट पर बंद हुआ था। इससे पहले आज सुबह बाजार की शुरुआत अच्छी नहीं रही ओर समय के साथ ही ये गिरावट बढ़ती गयी।

दिन भर के कारोबार के बाद तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 337.66 अंक करीब 0.58 फीसदी नीचे आकर 57,900.19 अंक पर बंद हुआ। वहीं इसी प्रकार पचास शेयरों वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) निफ्टी 111 अंक तकरीबन 0.65 फीसदी नीचे आकर 17,043.30 अंक पर बंद हुआ।
आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स के शेयरों में से सात शेयर लाभ के साथ ही हरे निशान पर बंद हुए। दिग्गज कंपनियों टाइटन, भारती एयरटेल, लार्सन एंड टूब्रो, सन फार्मा और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सेंसेक्स के सबसे अधिक लाभ वाले पांच शेयरों में शामिल रहे। सबसे अधिक लाभ टाइटन के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 0.93 फीसदी तक उछले।

वहीं दूसरी ओर सेंसेक्स के शेयरों में 23 शेयर नुकसान के साथ ही लाल निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स के शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टीसीएस, बजाज फिनसर्व, विप्रो और कोटक बैंक के शेयरों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। इस दौरान महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर करीब 2.92 फीसदी तक नीचे आये।
वहीं एशियाई और अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नीचे आया दूसरी ओर यूरोपीय बाजारों में मिला-जुला कारोबार हुआ। इसी बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.56 फीसदी टूटकर 79.51 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

LEAVE A REPLY