होली पर हल्की बारिश से तापमान गिरा था, 10 मार्च को तापमान 1 डिग्री बढ़ा

0
108

लखनऊ – यूपी की राजधानी लखनऊ में रोज एक डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। होली पर हुई हल्की बारिश के बाद फिर प्रचंड धूप लोगों की परेशानी बढ़ाने जा रही है। लखनऊ मौसम केंद्र की के अनुसार लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। होली पर हुई हल्की बारिश से तापमान गिरा था, लेकिन 10 मार्च को अधिकतम तापमान में 1 डिग्री बढ़ा है।

होली पर हल्की बारिश से तापमान गिरा था, 10 मार्च को तापमान 1 डिग्री बढ़ा

लखनऊ के ही बराबर लखीमपुर खीरी और वाराणसी का भी तापमान रहेगा। वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि अब तापमान में बढ़ोतरी शुरु हुई है लेकिन अभी प्रचंड धूप का जो असर है देखने के लिए नहीं मिलेगा। मार्च के शुरुआत से ही झांसी का तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस चल रहा था। जिसके चलते वहां के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक झांसी के तापमान में अच्छी गिरावट देखी गई है। झांसी में करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिर गया है।

अभी तक यहां पर लगातार 34 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान बना हुआ था, जबकि 10 मार्च को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आगरा के लोगों को भी राहत है क्योंकि यहां भी अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा जबकि बस्ती यूपी के दूसरे जिलों से ज्यादा गर्म रहने का अनुमान है।

 

LEAVE A REPLY