दांतों की समस्या से जूझ रहे वकील ने खुद को गोली से उड़ाया, मौत हुई

0
108

कानपुर – यहां दबौली इलाके में एक वकील ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। खून से लथपथ वकील को उसके परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस के मुताबिक मृतक वकील लंबे समय से दांतों की समस्या से जूझ रहे थे। उसे ही मौत की वजह बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

यह मामला गोविंद नगर थाना क्षेत्र के दबौली इलाके का है, जहां वकील सतीश मिश्रा अपने पूरे परिवार के साथ एक कॉलोनी में रह रहे थे। एसीपी बाबूपुरवा संतोष कुमार सिंह ने बताया की परिवार वालों के मुताबिक सतीश काफी दिनों से दांत के दर्द से परेशान चल रहे थे। जिसके बाद जब पूरा परिवार सुबह अपना काम कर रहा था, तभी अचानक सतीश के कमरे से गोली चलने की आवाज आई। जब परिवार वाले कमरे में पहुंचे तो सतीश खून से लथपथ अवस्था में पड़े हुए थे। जिसके बाद परिजन आस पड़ोसियों की मदद से सतीश को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं सतीश ने अपनी खुद की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारी है जिसे घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

LEAVE A REPLY