10 मार्च को माधवराव सिंधिया की जयंती पर दौड़ेंगे शहरवासी

0
101

पुरुष एवं महिला सीनियर वर्ग मे होने वाली इस राष्ट्रीय मैराथन में प्रथम को 31000,
द्वितीय को 21000, तृतीय को 11000 रुपए मिलेंगे

ग्वालियर – माधवराव सिंधिया की जयंती के उपलक्ष्य मे राष्ट्रीय सीनियर पुरुष एवं महिला मैराथन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसका भव्य शुभारंभ 10 मार्च 2023 को प्रातः 06.30 बजे ग्वालियर व्यापार मेला के मुख्य द्वार से शुरू होंगी। मैराथन पुरुष एवं महिला मैराथन मे आधे घंटे का अंतराल रहेगा। पुरुष वर्ग की दौड़ मेला मुख्य द्वार से शुरू होकर एमआईटीएस कॉलेज, गोले का मन्दिर, बिरला नगर पुल होते हुए हजीरा चौराहा किलागेट चौराहा से सेवा नगर से साईं बाबा मन्दिर होते हुए फूलबाग नदी गेट होते हुए संजय कॉम्प्लेक्स से इन्दरगंज चौराहा से अचलेश्वर चैराहा होते हुए एमएलबी कॉलेज पर समाप्त होंगी। यह जानकारी प्रदेश सरकार के उर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सोमवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए दी।

10 मार्च को श्रीमंत माधवराव सिंधिया की जयंती पर दौड़ेंगे शहरवासी
10 मार्च को माधवराव सिंधिया की जयंती पर दौड़ेंगे शहरवासी

उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि महिला वर्ग की दौड़ मेला मुख्य द्वार से प्रारम्भ होकर एग्रीकल्चर कॉलेज रोड से नया पुल होते हुए इंडस्ट्रियल एरिया हजीरा से लोको, शेल्टर होटल पड़ाव से फूलबाग होते हुए नदी गेट होते हुए संजय कॉम्प्लेक्स इन्दरगंज चौराहा से आकर अचलेश्वर चौराहा होते हुए डस्ठ कॉलेज पर समापन होगा। पूर्व मे भी आयोजन समिति की बैठके हो चुकी हैं मैराथन से जुडी सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है इस राष्ट्रीय मैराथन के लिए धावक-धाविकाओ मे खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

चर्चा के दौरान मध्यप्रदेश बीज विकास निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, जिलाध्यक्ष भाजपा अभय चैधरी, पूर्व विधयक रमेश अग्रवाल, अरुण कुलश्रेष्ठ एवं किशन मुदगल आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY