ग्वालियर – कर्मचारी मोर्चा ओबीसी महासभा की ओर से ग्वालियर के बाल भवन में मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।

वर्ष 2022 की दसवीं और बारहवीं परीक्षा में उच्च रैंक पाने वाले ओबीसी छात्रों के लिए आयोजित इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि रिटायर्ड आईपीएस हरि सिंह यादव थे, जबकि अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हरि नारायण चौधरी ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम ग्वालियर के डिप्टी कमिश्नर अतिबल सिंह यादव, ग्वालियर विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी उमेश कौरव, इंजीनियर दिलीप सिंह कुशवाह, एसोसिएट प्रोफेसर शशि यादव, तहसीलदार विक्रम सिंह बघेल, निरीक्षक नरेंद्र कुशवाह सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।












