नए जनरेटर का पैसा लेकर पुराना देकर धोखाधड़ी

0
329

// उन्नीस लाख 47 हजार की धोखाधड़ी का केस दर्ज //

नए जनरेटर का पैसा लेकर पुराना देकर धोखाधड़ी

इंदौर – नए जनरेटर का पैसा लेकर पुराना टिका देने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। 19 लाख से ज्यादा की धोखाधडी के इस मामले की रिपोर्ट पीथमपुर व इंदौर में दर्ज की गई है। फरियादी अभय जैन सेक्टर 3 ने नए डीजल जनरेटर के लिए 19 लाख 47 हजार रूपया नीलेश बनकर सियान टोक्सन विजय नगर इंदौर को दिया था। पूरा पैसा लेकर भी नीलेश बनकर ने 500 किलोवाट क्षमता का पुराना जनरेटर सप्लाय कर दिया। जो जनरेटर दिया गया वह किसी अन्य कंपनी का निकाला हुआ था। पुलिस ने अभय होतीलाल जैन की रिपोर्ट पर धोखेबाजी का मुकदमा दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY