सिटी रिपोर्टर ग्वालियर !
भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने मंगलवार को ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित ईवीएम वेयर हाउस में सभी व्यवस्थाएं व सुरक्षा इंतजाम आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पाए गए। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर डी एन सिंह भी मौजूद थे।












