उद्योगों का विस्तार कार्य पद्धति में सुधार विषय पर कार्यशाला 4 जून को

0
32

सिटी रिपोर्टर ग्वालियर !

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा लघु उद्योग भारती संस्था के सहयोग से 4 जून को उद्योगों के विस्तार एवं कार्य पद्धति में सुधार विषय पर कार्यशाला आयोजित की जायेगी। इस दिन यह कार्यशाला दोपहर 2 बजे औद्योगिक क्षेत्र महाराजपुरा केसामने भिण्ड रोड पर स्थित होटल रॉयल क्लास में रखी गई है। महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र श्री के एस सोलंकी ने बताया कि कार्यशाला में सरकारकी सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) पॉलिसी, आईपीआर (IPR) व जैम (GeM), लीमैनेजमेंट (LEAN) एवं जेड सर्टिफिकेशन (ZED) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जायेगी। साथ ही उद्यमियों को बताया जायेगा कि उद्योगों के विस्तार के लिये कार्य प्रणाली में किस प्रकार के सुधार करें, जिससे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मापदण्डों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के उत्पादों का निर्माण हो।

LEAVE A REPLY