कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में 107 लोगों की समस्याओं की हुई सुनवाई

0
48

सिटी रिपोर्टर ग्वालियर !

मंगलवार को कलेक्ट्रेट में हुई जन-सुनवाई में 107 लोगों की समस्यायें सुनी गईं। एडीएम श्री टी एन सिंह तथा संयुक्त कलेक्टर श्री सुरेश कुमार बरहादिया व श्री विनोद सिंह एवं एसडीएम ग्वालियर ग्रामीण श्री सूर्यकांत त्रिपाठी सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने एक – एक कर सभी आवेदकों की समस्यायें सुनीं और उनके आवेदनों के निराकरण की रूपरेखा तय की।
जन-सुनवाई में प्राप्त हुए 107 आवेदनों में से 47 दर्ज किए गए।

शेष 60 आवेदन संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को सीधे ही निराकरण के लिये दिए गए। सभी अधिकारियों को समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। जन- सुनवाई में राजस्व, नगर निगम, बिजली इत्यादि से संबंधित समस्यायें प्राप्त हुईं। जमीन संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश सभी एसडीएम को दिए गए।जनसुनवाई में मदद की आस में पहुँचे जरूरतमंदों के नि:शुल्क इलाज का इंतजाम भी कराया।

LEAVE A REPLY