सरकार आम नागरिकों की दु:ख-तकलीफ में मदद के लिये पूरी मजबूती के साथ खड़ी है। इसी भाव के साथ चीनौर व डबरा क्षेत्र में बीते दिनों अग्नि दुर्घटना से प्रभावित परिवारों को प्रशासन के माध्यम से सरकार ने तत्परता से मदद पहुँचाई है। साथ ही प्रभावित परिवारों को शासन स्तर से भी आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जायेगी। यह बात जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने चीनौर तहसील के ग्राम ररूआ व डबरा तहसील के ग्राम खड़बई में अग्नि दुर्घटना की वजह से मृत लोगों के परिजनों को आश्वस्त करते हुए कही। इस मौके पर विधायक श्री मोहन सिंह राठौर एवं पूर्व मंत्री श्रीमती इमरती देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं एसडीएम भितरवार श्री संजीव जैन व संबंधित अधिकारी उनके साथ थे।

0
54

प्रभारी मंत्री श्री सिलावट सोमवार को ग्राम ररूआ में स्व. मदन परिहार के निवास पर पहुँचे।
उन्होंने मदन परिहार के परिजनों से कहा कि सरकार दु:ख की इस घड़ी में आपके साथ है। एक हफ्ते के भीतर परिवार को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध करा दी जायेगी। मदन परिहार ग्राम ररूआ में बीते दिनों लगी आग में गंभीर रूप से झुलस गए थे। ग्वालियर में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था। श्री सिलावट ने ग्राम खड़बई में स्व. जगतार सिंह व गुरुमुख सिंह के घर पर पहुँचकर परिजनों को सांत्वना प्रदान की और उन्हें भरोसा दिलाया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलते ही 4 – 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध करा दी जायेगी। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि सरकार आप सबकी मदद के लिये तत्पर है। ज्ञात हो जगतार सिंह व गुरुमुख सिंह अग्नि दुर्घटना में घायल हो गए थे। नईदिल्ली में इलाज के दौरान इनका निधन हो गया था।
प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने अग्नि दुर्घटना से प्रभावित अन्य लोगों को राजस्व पुस्तक परिपत्र के
प्रावधानों के तहत वितरित की गई सहायता के बारे में ग्रामीणों से चर्चा कर जानकारी ली। प्रभावित
परिवारों ने जल्द सहायता मिलने के लिये शासन व प्रशासन के प्रति आभार जताया।

LEAVE A REPLY