सिटी रिपोर्टर ग्वालियर !
नीट परीक्षा एवं उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ सहित बड़ी संख्या में विशिष्ट व्यक्तियों के आगमन को ध्यान में रखकर जिले के सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों से 3 से 5 मई तक छुट्टी पर न जाने के लिये कहा गया है। इस दौरान अधिकारी एवं कर्मचारी मुख्यालय भी नहीं छोड़ सकेंगे। इस आशय की जानकारी अपर जिला दण्डाधिकारी श्री टी एन सिंह द्वारा दी गई है।












