संत रविदास को बनाया राजनीतिक मंच, कांग्रेस- भाजपा की अलग अलग डगर

0
177

संत रविदास जी की जयंती 5 फरवरी को, भाजपा औऱ कांग्रेस के अलग अलग कार्यक्रम

ग्वालियर,

15 शताब्दी के महान संत, दर्शनशास्त्र कवि, समाज सुधारक, संत परंपरा में एक चमकते नेतृत्व कर्ता, उत्तर भारतीय भक्ति आंदोलन को नेतृत्व देने वाले संत रविदास महाराज की आगामी 5 फरवरी को 646 वी जयंती पर शहर में कांग्रेस और भाजपा की ओर से अलग-अलग भव्य आयोजन करने की तैयारी है ।

कांग्रेस की ओर से पूर्व विधानसभा क्षेत्र के थाटीपुर पर दशहरा मैदान में भव्य आयोजन होगा, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मौजूद रहेंगे। जबकि भाजपा की ओर से यह कार्यक्रम लक्ष्मण तलैया स्थित संत रविदास आश्रम प्रतिमा स्थल पर होगा। बुधवार को कांग्रेस, भाजपा नेताओं ने स्थलों का निरीक्षण किया।

काॅग्रेस नेताओं ने किया निरीक्षण

संत रविदास जयंती पर पांच फरवरी को दशहरा मैदान ठाटीपुर पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर काॅग्रेस नेताओं ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश काॅग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ समेत कई बरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण जिला अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा की मौजूदगी में किया गया। निरीक्षण के समय प्रदेष काॅग्रेस के उपाध्यक्ष अशोक सिंह, विधायक डाॅ. सतीष्ठ सिकरवार, संगठन मंत्री सरेन्द्र यादव, सुधीर मण्डेलिया समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा नेता भी पहुंचे

भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष अभय चौधरी द्वारा बुधवार को लक्ष्मण तलैया स्थित संत रविदास मंदिर परिसर पर निरीक्षण किया गयाl
इस अवसर पर अशोक जादौन,संतोष गोड्याले, पप्पू बडोनी, विपुल जैन आकाश श्रीवास्तव, मनोज शुक्ला, सनी संधू, कमल किशोर खटीक, लक्ष्मण लोहिया जाटव, तेजेंद्र राजपूत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहेl

LEAVE A REPLY