समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए पंजीयन 17 मार्च तक

0
62

रबी वर्ष 2024-25 (विपणन वर्ष 2025-26) में किसानों से समर्थन मूल्य पर चना, मसूर एवं सरसों की फसल के उपार्जन के लिए प्रदेश भर में किसानों की उपज खरीदी हेतु पंजीयन की अंतिम तारीख 17 मार्च निर्धारित है। संयुक्त संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष चने का समर्थन मूल्य 5650 रूपए प्रति क्विंटल, मसूर का 6700 रूपए प्रति क्विंटल एवं सरसों का समर्थन मूल्य 5950 रूपए निर्धारित किया गया है। किसान भाई निर्धारित उपार्जन केन्द्र पर पहुँचकर अपनी उपज विक्रय कर सकेंगे।

LEAVE A REPLY