ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने वार्ड-12 में किया विकास कार्यों का भूमि पूजन

0
39

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उपनगर ग्वालियर के वार्ड 12 में 93 लाख 37 हजार रूपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया और कहा कि उपनगर ग्वालियर निरंतर विकास की तरफ बढ़ रहा है। प्रत्येक वार्डों में विकास कार्य तेजी के साथ कराए जा रहे हैं और जहां भी कार्यों की आवश्यकता है प्राथमिकता के साथ कराए जाएगें, विकास कार्यों में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने वार्ड 12 में 10 लाख 86 हजार रूपये की लागत से रसूलाबाद केला देवी मंदिर के पास सीसी रोड निर्माण, 17 लाख 30 हजार रूपये की लागत से रसूलाबाद लाइन नंबर 13 के पीछे नाला रिनोवेशन कार्य, 17 लाख 58 हजार रूपये की लागत से लाइन नंबर 14 में बाउंड्री वॉल एवं इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण कार्य, 9 लाख 04 हजार रूपये की लागत से पाताली हनुमान के पास बालक दास वाली गली में सीसी रोड निर्माण कार्य, 13 लाख 92 हजार रूपये की लागत से सुभाष नगर में नई बाउंड्री वॉल सीसी रोड निर्माण कार्य,6 लाख 33 हजार रूपये की लागत से सुभाष नगर तिकोनिया पार्क के कार्य एवं नाली मरम्मत कार्य, 8 लाख 52 हजार रूपये की लागत से रसूलाबाद श्याम मंदिर इंटक मैदान सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।

इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में ग्वालियर की तस्वीर बदल रही है। पटेल विद्यालय सीएम राइज स्कूल का कार्य प्रगतिरत है शीघ्र ही विद्यालय का नवीन  परिसर बनकर तैयार हो जाएगा। इसके साथ ही सिविल अस्पताल हजीरा का लगभग 1500 से अधिक मरीज प्रतिदिन लाभ ले रहे हैं। बिरला नगर प्रसूतिगृह का नवीन भवन भव्य बनाया गया है। विभिन्न वार्डों में संजीवनी क्लीनिक के माध्यम से बडी संख्या में मरीजों को लाभ मिल रहा है। साथ ही कहा कि शहर कि विभिन्न पार्कों एवं खेल मैदानों में ओपन जिम लगाई जा रही हैं।
इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती मीरा मानसिंह राजपूत सहित श्री बृजमोहन शर्मा, श्री योगेन्द्र यादव, श्री साहब सिंह तोमर, श्री शीतल अग्रवाल, श्री इंद्रपाल सिंह जनवार, श्री राकेश राजपूत, श्री रामअवतार बैस सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY