किसान एप, एमपी ऑनलाइन कियोस्क एवं लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से भी कराया जा सकता है ऑनलाइन पंजीयन

0
34
सिटी रिपोटर ग्वालियर !
समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिये ग्वालियर जिले के किसान भाई 31 मार्च तक अपना पंजीयन करा सकते हैं। सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रूपये घोषित किया गया है, जो पिछले साल से 150 रूपये अधिक है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने खाद्य विभाग सहित उपार्जन से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों को पंजीयन के लिये जागरुक करें। साथ ही खरीदी केन्द्रों पर किसानों को पंजीयन कराने में कोई असुविधा न हो। उन्होंने गेहूँ उत्पादक किसान भाईयों से भी अपील की है कि वे समर्थन मूल्य पर गेहूँ बेचने के लिये 31 मार्च तक अपना पंजीयन अवश्य करा लें।
प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री विपिन श्रीवास्तव ने बताया कि किसानों के पंजीयन
के लिये जिले में 19 उपार्जन केन्द्र शुरू हो गए हैं। साथ ही 18 और केन्द्र खोलने की प्रक्रिया
प्रचलन में है। उन्होंने बताया कि उपार्जन केन्द्रों के अलावा कृषकगण घर बैठे ही अपने एंड्रॉयड
फोन से किसान एप के जरिए ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। साथ ही एमपी ऑनलाइन
कियोस्क, लोक सेवा केन्द्र एवं जनमित्र केन्द्रों इत्यादि के माध्यम से भी पंजीयन कराया जा
सकता है।

LEAVE A REPLY