विधिक जागरुकता शिविर लगाकर दी छात्रों को कानूनी प्रावधानों की जानकारी पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में हुआ शिविर का आयोजन

0
75

सिटी रिपोर्टर ग्वालियर ! शहर में न्यू सुरेश नगर स्थित शासकीय अनुसूचित जाति पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में विधिक जागरूकता शिविर लगाकर विद्यार्थियों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ग्वालियर श्री पी सी गुप्ता के निर्देशन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आशीष दवंडे के मार्गदर्शन में यह शिविर लगाया गया। जिला विधिक सहायता अधिकारी  दीपक शर्मा द्वारा शिविर में निशुल्क विधिक सहायता,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यविधि, एफआईआर लेख कराने की प्रक्रिया एवं अन्य व्यवहारिक कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कानून को जानना जितना जरूरी है उससे कहीं अधिक जरूरी कानूनों को मानना है । कार्यक्रम में डिप्टी चीफ़ लीगल एड डिफेंस काउंसिल ओमप्रकाश भार्गव ने बताया कि किस तरह से विधिक सेवा संस्थान आर्थिक एवं अन्य रुप से अक्षम व्यक्तियों को सक्षम न्याय दिलवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर एडवोकेट हरेंद्र सिंह नरवरिया, अधिवक्तागण सर्वश्री रोहन, पवन कुमार जाटव व रविंद्र गिल सहित पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में निवासरत छात्र उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY