मुख्यमंत्री डॉ यादव ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

0
81

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शनिवार को ग्वालियर आगमन के
बाद राजमाता स्व. विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने
ग्वालियर एयर टर्मिनल परिसर में स्थापित राजमाता विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा पर
पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि प्रदान की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर कहा कि राजमाता का व्यक्तित्व ममता, त्याग  एवं समर्पण के भाव से परिपूर्ण था। राष्ट्र सेवा के परम पावन ध्येय के साथ जनसंघ और भाजपा को गढ़ने में अतुलनीय योगदान देने वाली राजमाता सिंधिया के विचार देश सेवा और लोक कल्याण के लिए सभी को प्रेरित करते रहेंगे। जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर व भाजपा जिला अध्यक्ष  जयप्रकाश राजौरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधगणों ने भी इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

LEAVE A REPLY