दुग्ध व्यवसाय के साथ तेल मिल लगाने की मेरी वर्षों पुरानी
ख्वाहिश है। इसके लिए मैंने बैंकों के तमाम चक्कर लगाए। बैंकर्स का कहना था कि यदि घर के
स्वामित्व के कागजात हों तो आपको तेल मिल के लिये लोन मिल सकता है। यह सुनकर मुझे
मन मसोसकर रह जाना पड़ता था।
प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना ने मुझे अपनी आवासीय
सम्पत्ति का वास्तविक मालिक बना दिया है। अब हम जल्द ही अपना तेल मिल लगायेंगे।
यह कहना था ग्वालियर जिले की घाटीगाँव तहसील के ग्राम बड़कागाँव निवासी
रामप्रकाश शिवहरे का । शनिवार को ग्वालियर के बाल भवन में प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना
के तहत आयोजित हुए जिला स्तरीय कार्यक्रम में जब उन्हें स्वामित्व कार्ड मिला तो उनकी
खुशी देखते ही बनी। रामप्रकाश का कहना था कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री
डॉ. मोहन यादव ने स्वामित्व योजना के माध्यम से हम जैसे लाखों लाख जरूरतमंदों को अपनी
आवासीय सम्पत्ति का वास्तवित मालिक बना दिया है। स्वामित्व कार्ड को दिखाते हुए
रामप्रकाश बोले अपनी आवासीय जमीन का मालिकाना हक मिल जाने से बैंक से ऋण मिलना
आसान हो गया है। इससे हम जैसे जरूरतमंद अपने जीवन यापन के लिए छोटे-मोटे व्यवसाय
स्थापित कर सकेगें। रामप्रकाश वर्तमान में दुग्ध व्यवसाय के जरिए अपने परिवार की गाड़ी चला रहे हैं। उनके दो बेटे हैं। एक बेटा इंदौर में प्रायवेट नौकरी करता है। छोटा बेटा कानून की पढ़ाई कर
रहा है । रामप्रकाश कहते हैं कि भू-अधिकार पत्र मिल जाने से मेरा सम्मान ही नहीं
आत्मविश्वास बढ़ गया है। हमें भरोसा है कि अब हम अपने काम धंधे को ऊँचाईयां देकर बेटे की
एलएलएम की पढ़ाई करा सकेंगे।












