सिटी रिपोटर ग्वालियर ! श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला में विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारीश्रीमती रुचिका चौहान द्वारा हफ्ते के प्रत्येक दिन के लिये जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी के नेतृत्व में दल तैनात किए हैं
इन दलों में तहसीलदार, सहायक आपूर्ति अधिकारी व श्रम निरीक्षक सहित अन्य संबंधित कर्मचारी शामिल किए गए हैं। अपर जिला दण्डाधिकारी श्री टी एन सिंह ने बताया कि सोमवार के दिन संयुक्त कलेक्टर संजीव जैन के नेतृत्व में गठित किए गए दल की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह मंगलवार को डिप्टी कलेक्टर नरेशचंद गुप्ता, बुधवार को एसडीएम लश्कर श्री नरेन्द्र बाबू यादव, गुरुवार को एसडीएम मुरार अशोक चौहान, शुक्रवार को एसडीएम झांसी रोड़ विनोद सिंह, शनिवार को एसडीएम घाटीगांव राजीव समाधिया एवं रविवार के लिए संयुक्त कलेक्टर सुरेश कुमार बरहादिया के नेतृत्व में अधिकारियों के दल कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिये मेले में तैनात रहेंगे। जिन अधिकारियों के नेतृत्व में दल गठित किए गए हैं, उनके लिंक अधिकारी भी बनाए गए हैं। अधिकारियों के दल प्रत्येक दिन मेले की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनायेंगे। साथ ही खासतौर पर शिल्प बाजार, ऑटो मोबाइल, झूला व इलेक्ट्रोनिक सेक्टर, जल पान केन्द्र, राज्य स्तरीय दंगल, प्रदर्शनी, कवि सम्मेलन, मुशायरा, कब्बाली, लोक गीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिये पुख्ता इंतजाम करायेंगे।












