विजयवाड़ा बजरंग पू‎निया का आरोप,

0
146

नई दिल्ली – ओलिंपिक मेडलिस्ट बजरंग पूनिया ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ आरोप लगाया कि वह उनके साथ आतंकियों जैसा बर्ताव कर रहे हैं। पूनिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि जंतर-मंतर पर उनके धरना स्थल की लाइट काट दी गई गई है और पानी की सप्लाई भी बंद कर दी। बता दें कि पहलवान अपने मोर्चे पर डटे हुए हैं।

अब उनसे मिलने बड़ी-बड़ी हस्तियां भी पहुंच रही हैं। जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना धीरे-धीरे काफी गंभीर होता जा रहा है। भारतीय पहलवानों ने डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृज भूषण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। दिल्ली पुलिस ने पहलवानों की एफआईआर भी दर्ज कर ली है।

लेकिन बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक सहित बैठे अन्य पहलवानों ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह तब तक धरने पर से नहीं उठेंगे जब तक बृज भूषण की गिरफ्तारी नहीं हो जाती। वहीं अब पहलवानों के साथ पुलिस आतंकियों जैसा बर्ताव कर रही है इस बात का आरोप बजरंग पूनिया ने लगाया है।

इधर कांग्रेस लीडर प्रियंका गांधी 29 अप्रैल शनिवार की सुबह धरने पर बैठे पहलवानों से मिलने जंतर-मंतर पहुंची थी। उन्होंने वहां रेसलर्स से मुलाकात की और बातचीत की। इसके बाद प्रियंका ने ब्रिजभूषण को लेकर तीखा बयान भी दिया।

उन्होंने कहा, जो एफआईआर दर्ज कराई गई है, उसमें क्या है, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। वे इसे क्यों नहीं दिखा रहे हैं? जब ये पहलवान मैडल जीतते हैं तो हम सभी ट्वीट करते हैं और गर्व महसूस करते हैं लेकिन आज ये सड़क पर बैठे हैं और इन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। सरकार उन्हें (बृज भूषण शरण सिंह) क्यों बचा रही है?

LEAVE A REPLY