कोलकाता – कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ जीत में युवा स्पिनर सुयश शर्मा की अहम भूमिका रही। सुयश की गेंदबाजी का आरसीबी के बल्लेबाज सामना नहीं कर पाये।
सुयश आरसीबी के खिलाफ अपने पहले ही मैच में इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे और उन्हें तीन विकेट मिले। केकेआर ने इस बार हुई नीलामी में सुयश को 20 लाख रुपए के आधार मूल्य पर ही जोड़ा। केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने कहा था कि सुयश केकेआर स्काउट की खोच हैं, जिसने उनकी प्रतिभा अंडर-25 मैच के दौरान देखी थी।
सुयश ने अपने पहले ही टी20 मैच में बेहद कसी हुई गेंदबाजी की। इससे पहले उन्होंने कोई टी20 मैच और न ही कोई लिस्ट ए या फर्स्ट क्लास मुकाबला खेला था।
वह दिल्ली की अंडर-25 टीम के लिए खेलते हैं। वहीं आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा कि केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था केकेआर की अंतिम ग्यारह में सुयश का नाम नहीं था। बाद में उन्हें इंपैक्ट प्लेयर के रूप में कप्तान नीतिश राणा ने दूसरी पारी में उतारा।









