रामगढ – रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के सिलसिले में आज मतदान होगा । विधानसभा उपचुनाव को लेकर क्षेत्र में 405 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनके लिए 2025 मतदान कर्मियों के साथ 55 सेक्टर मजिस्ट्रेट 25 माइक्रो आब्जर्वर के साथ संवेदनशील बूथों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

जिला प्रशासन उपचुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से करने को लेकर प्रतिबद्ध है । अति संवेदनशील बूथों के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गयी है । उपचुनाव में कुल 18 प्रत्याशी किस्मत आज़मा रहे हैं । मतगणना 2 मार्च को होगी ।






