फाइलेरिया उन्मूलन के लिए चल रहा ‘सर्व दवा सेवन’ अभियान  घर-घर पहुंच रहीं स्वास्थ्य टीमें

0
119

बाराबंकी – उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में फाइलेरिया रोग पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रव्यापी ‘सर्व दवा सेवन’ अभियान चलाया जा रहा है। 27 फरवरी तक चलने वाले इस फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए बाराबंकी में 3064 टीमों का गठन किया गया है, जिसमें शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वाथ्य विभाग की आशा, एएनएम के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीमों द्वारा घर-घर भ्रमण कर 2 साल से अधिक उम्र के बच्चों को ट्रिपल ड्रग डोज दी जाएगी। इस अभियान में गर्भवती महिलाओं और गंभीर रोग से पीड़ित लोगों को ट्रिपल ड्रग डोज की दवाओं को सेवन से दूर रखा गया है।

 फाइलेरिया उन्मूलन के लिए चल रहा ‘सर्व दवा सेवन’ अभियान  घर-घर पहुंच रहीं स्वास्थ्य टीमें

मीडिया को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के सम्बन्ध में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अवधेश कुमार यादव ने बताया कि इस बार प्रदेश के 51 जनपदों में फाइलेरिया नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है, जिनमें 18 जनपद में एमडीए प्रोग्राम चल रहा है और बाराबंकी समेत 5 जनपदों में ट्रिपल ड्रग की दवाएं 2 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों को दी जा रही हैं। इस सर्व दवा सेवन अभियान में गर्भवती महिलाओं और गंभीर रोग से पीड़ित लोगों को ट्रिपल ड्रग डोज की दवाओं के सेवन से दूर रखा गया है। वहीं अन्य आयु वर्ग के लोगों को भी दवाइयां दी जा रही हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मीडेया को बताया कि लोगों में इन दवाओं को लेकर कोई भ्रम न रहे और समय पर फाइलेरिया की दवा लोग लेते रहें, इसके लिए उनको जागरूक भी किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में टीम लोगों को दवा देने के साथ उनको दवा के लाभ के बारे में भी समझा रही है। वहीं सलाह भी दी जाती है कि जो लोग दवा लेने से छूट गए हों, वे स्वास्थ्य केंद्र आकर दवा जरूर ले लें।

 

LEAVE A REPLY