भोपाल – राजधानी के एमपी नगर इलाके में पति से अलग रह रही महिला को पहले तो एक युवक ने अपने प्रैम जाल में फसांकर शादी का झांसा देते उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में शादी करने से इंकार कर दिया। बीते दिनों महिला ने उसके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवाया था।
पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हाल ही में आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आया। बाहर आने के बाद आरोपी ने महिला को अश्लील वीडियो कॉल करना शुरू कर दिया। उसका विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर डाली। आखिरकार परेशान होकर महिला ने एक बार फिर उसके खिलाफ पुलिस में प्रकरण दर्ज करा दिया।
थाना पुलिस के अनुसार 32 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि पारिवारिक कारणो उसका अपने पति से विवाद चल रहा है, और उनके बीच तलाक की बात चल रही है। इसी दौरान कोरोना काल के पहले महिला की जान पहचान मनोज मालवीय नाम के युवक से हो गई थी। जल्द ही उनके बीच दोस्ती और प्रैम प्रंसग शुरु हो गया।
आरोप है कि मनोज ने पीड़ीता को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करना शुरु कर दिया। बाद में जब उसने जब शादी करने से इंकार किया तो महिला ने उसके खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज करवाया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
कुछ दिनों पहले वह जमानत पर बाहर आया। आने के बाद उसने महिला का पीछा नहीं छोड़ा और कॉल कर महिला को मिलने के लिए दबाव बनाने लगा। महिला ने जब उसे मिलने से इंकार कर दिया तो तब आरोपी वीडियो कॉल कर अश्लील हरकतें करता था। आखिरकार परेशान होकर महिला थाने जा पहुंची, मनोज के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पुलिस आगे की जॉच कर रही है।












