सोने और चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

0
116

भोपाल  –   सराफा बाजार से सोमवार को सोने और चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश के सराफा बाजार में जो 22 कैरेट सोना रविवार को 55,780 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा था, वो सोमवार को भी उसी कीमत पर बिकेगा।

24 कैरेट सोना 58,570 रुपए प्रति 10 ग्राम बिका, वो आज भी इसी कीमत पर है। बैंक बाजार डॉट काम के अनुसार यदि चांदी की कीमत में भी सोमवार को कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है।

जो चांदी रविवार को 76,000 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही थी वो आज भी इसी कीमत पर बिकेगी। भारत में सोने चांदी की कीमत वायदा बाजार की ट्रेडिंग के हिसाब से तय होती है।

जिस दिन ट्रेडिंग होती है उसकी आखिरी क्लोजिंग को अगले दिन के लिए बाजार भाव मान लिया जाता है। हालांकि ये सेंट्रल प्राइज होता है। इसमें कुछ और शुल्क के साथ भाव अलग-अलग शहरों में तय होता है और फिर उसको फुटकर विक्रेता गहनों में मेकिंग चार्ज लगाकर बेचता है।

 

LEAVE A REPLY