जयपुर के माधोराजपुरा में नवीन उपखंड कार्यालय सृजित

0
106

जयपुर – राज्य सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर जयपुर जिले के उपखंड फागी का पुनर्गठन करते हुए नवीन उपखंड कार्यालय माधोराजपुरा का सर्जन किया है। राजस्व विभाग के विशिष्ट शासन सचिव विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि नवसृजित उपखंड कार्यालय माधोराजपुरा के क्षेत्राधिकार में क्षेत्रफल 48125.6118 हैक्टेयर, वर्ष 2011 के अनुसार जनसंख्या 91155, भूअभिलेख निरीक्षक वृतों की संख्या 06, पटवार मंडलों की संख्या 22 तथा कुल राजस्व ग्रामों की संख्या 87 होगी। शर्मा ने बताया कि पुनर्गठित उपखंड कार्यालय फागी के क्षेत्राधिकार में क्षेत्रफल 63312.98, वर्ष 2011 के अनुसार जनसंख्या 99971, भूअभिलेख निरीक्षक वृतों की संख्या 07,पटवार मंडलों की संख्या 30 तथा कुल राजस्व ग्रामों की संख्या 88 रहेगी।\

LEAVE A REPLY