आर्थिक संकट से जूझ रहे पाक से बोरिया-बिस्तर समेटने में जुटीं मारुति सुजुकी, होंडा और टोयोटा

0
95

नई दिल्ली – पाकिस्तान के हालात दिनों दिन खराब होते जा रहे हैं। पाकिस्तानी अर्थव्यवस्‍था कर्ज के बोझ तले दब चुकी है। खाने-पीने तक के लिए मारामारी मची है। अब एक और बड़ा संकट पाकिस्तान पर आ खड़ा हुआ है। पाक में लंबे समय से व्यापार कर रही मारुति सुजुकी, होंडा और टोयोटा जैसी बड़ी कंपनियां अपना बोरिया बिस्तर समेटने लगी हैं। बिगड़ते आर्थिक हालात के चलते इन कंपनियों ने अब अपने प्लांट बंद करने शुरू कर दिए हैं।

आर्थिक संकट से जूझ रहे पाक से बोरिया-बिस्तर समेटने में जुटीं मारुति सुजुकी, होंडा और टोयोटा

इस वजह से अब लाखों की संख्या में पाकिस्तानी बेरोजगार होने की कगार पर हैं, जो इन प्लांट्स में काम करते हैं।
बढ़ते आर्थिक संकट के बीच सुजुकी मोटो कॉर्प ने अपने स्‍थानीय प्लांट को पार्ट्स की कम सप्लाई का हवाला देकर बंद कर दिया है इसके साथ ही टायर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी गांधारा ने भी 13 फरवरी को अपना प्लांट बंद कर दिया। कंपनियों ने इसको लेकर अलग अलग बहाने दिए हैं। हालांकि किसी ने भी ये नहीं कहा है कि पाकिस्तान के बिगड़ते हालात के चलते वे वहां से निकल रहे हैं। गांधारा ने कहा है कि कच्चे माल का आयात और बैंकों से कंसाइनमेंट के लिए क्लीयरेंस में परेशानियों का सामना कर रहे थे, जिसके चलते प्लांट को बंद करने का फैसल लिया गया है।

सुजुकी ने भी पार्ट्स की कमी का बहाना बनाया है। इससे पहले होंडा और टोयोटा ने भी अपने प्लांट्स कच्चे माल की कमी का हवाला देते हुए बंद कर दिए थे। आंकड़ों पर गौर करें तो पाकिस्तान में लगातार ऑटो सेक्टर मंदी का सामना कर रहा है। कारों की बिक्री में 80 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। इसके चलते कंपनियां लगातार घाटे में चल रही थीं। बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के चलते लोगों के पास खाना खरीदने के भी पैसे नहीं है ऐसे में गाड़ियों की बिक्री लगभग खत्म हो चली है। पिछले तीन साल के न्यूनतम स्तर पर कारों की बिक्री जनवरी में दर्ज की गई है। दूसरी तरफ पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों ने लोगों की पहले ही कमर तोड़ कर रख दी है। ऐसे में लोग वहां पर गाड़ियां चलाना ही लगभग बंद कर चुके हैं।

LEAVE A REPLY