भोपाल – अखिल भारतीय साहित्य परिषद भोपाल इकाई के तत्त्वावधान में नवसंवत्सर 2080 की मांगलिक बेला में अमृत शक्ति का सम्मान, व्याख्यान, पुस्तक समीक्षा एवं लोकभाषा रचनापाठ 02 अप्रैल 2023 को अपराह्न 3.00 बजे, विश्व संवाद केन्द्र शिवाजी नगर 100/45 (सरस्वती शिशु मंदिर के सामने) भोपाल में आयोजित है।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि
सुश्री प्रियंका शक्ति ठाकुर, सुविख्यात नाट्य निर्देशिका होंगी। अध्यक्षता डॉ. नुसरत मेहदी, अध्यक्ष, अभासाप भोपाल इकाई करेंगी। विशिष्ट अतिथि, डॉ बिनय राजाराम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभासाप एवं सारस्वत अतिथि, डॉ. साधना बलवटे, राष्ट्रीय मंत्री अभासाप होंगी। विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में श्री आशुतोष शर्मा, प्रांतीय महामंत्री अभासाप भी उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर अमृत शक्ति सम्मान से श्रीमती मनोरमा पंत व श्रीमती डाॅ रज़िया हामिद को एवं नेपथ्य की शक्ति सम्मान से डॉ विनीता चौबे को सम्मानित किया जाएगा। तदुपरान्त लोकभाषा रचनापाठ का आयोजन होगा।
सभी साहित्य प्रेमी व रसिकजन सादर आमंत्रित है।












