नई दिल्ली – तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया के खिलाफ बीते महीने सीबीआई ने पूरक आरोप पत्र दाखिल किया था। इस पर सुनवाई करते हुए राउज एवेन्यू कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बुच्ची बाबू गोरंटला अर्जुन पांडेय और अमनदीप ढलव के खिलाफ सीबीआई के पूरक चार्जशीट के संज्ञान में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट अपना निर्णय 27 मई को सुनाएगा।
बता दें कि सीबीआई ने यह सप्लीमेंट्री चार्जशीट 25 अप्रैल को अदालत में दाखिल की थी। इससे पहले अदालत ने पिछली सुनवाई में कोर्ट ने पूरक आरोप पर विचार को लेकर सुनवाई 19 मई तक के लिए स्थगित कर दी थी।











