जयपुर ग्रामीण सांसद ने गांव के विकास के लिए दिए 3 करोड़

0
78

जयपुर – भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए अपने सांसद कोष का पिटारा खोल दिया है। उन्होंने पिछले दो सप्ताह में ही अपने सांसद कोष से आठों विधानसभा क्षेत्रों में 3 करोड़ 50 लाख 47 हजार 638 रूपये दिए है। इस धनराशि से विधानसभा क्षेत्र जमवारामगढ़ की 6 ग्राम पंचायतों, झोटवाड़ा की 6 ग्राम पंचायतों, विराटनगर की 8 ग्राम पंचायतों, कोटपूतली की 9 ग्राम पंचायतों, बानसूर की 5 ग्राम पंचायतों, शाहपुरा की 4 ग्राम पंचायतों, आमेर की 7 ग्राम पंचायतों और फुलेरा की 4 ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक विश्राम स्थल निर्माण, विद्यालयों में विकास कार्य, इंटरलॉकिंग सडक़ व फर्श निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण, शेड निर्माण, पुस्तकालय भवन निर्माण, हॉल निर्माण, पंचायत भवन निर्माण, खेल मैदान चार दीवारी निर्माण, शौचालय निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्य होंगे।

 जयपुर ग्रामीण सांसद ने गांव के विकास के लिए दिए 3 करोड़

इस अवसर पर कर्नल राज्यवर्धन ने कहा भारत एक लोकतांत्रिक देश है, लोकतंत्र में केन्द्र और राज्य की सरकार गांव की प्रगति, युवाओं को आगे बढऩे का मौका देने और आम आदमी का जीवन आसान बनाने का कार्य करती है। वर्तमान में केन्द्र की मोदी सरकार लगातार विकास के कार्य कर रही है, केन्द्र सरकार द्वारा बनाई गई योजनाएं धरातल पर पहुंच रही है जिनका लाभ गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा, पीडि़त एवं पिछडों सहित समाज के प्रत्येक वर्ग को मिल रहा है जिससे उनका जीवन आसान बन रहा है। इसके विपरीत प्रदेश की गहलोत सरकार स्वार्थ सिद्धि के लिए विकास कार्यों में राजनीति कर रही है इससे आमजन को नुकसान हो रहा है। राज्य सरकार केन्द्र सरकार की योजनाओं को नीचे तक पहुंचाने में रोड़ा अटका रही है।

LEAVE A REPLY