हाथरस – थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव हतीसा में देर शाम एक विद्युत पोल में आ रहे विद्युत करंट की चपेट में आकर एक 3 वर्षीय मासूम बालक की दर्दनाक मौत हो जाने से गांव में भारी हड़कंप एवं कोहराम मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई।
वहीं सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।। बताया जाता है थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव हतीसा निवासी भीकम सिंह पुत्र रमेशचंद्र का 3 वर्षीय मासूम पुत्र भरत कल देर शाम अपने घर के बाहर खेल रहा था और तभी खेलते खेलते वह घर के पास में हीं लगे विद्युत पोल में आ रहे विद्युत करंट की चपेट में आ गया।
जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तथा घटना की खबर से पूरे गांव में भारी हड़कंप एवं कोहराम मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों द्वारा तत्काल बच्चे को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर थाना पुलिस पहुंच गई और पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है। घटना की सूचना विद्युत अधिकारियों को भी दे दी गई है।






