एशियाई चैम्पियनशिप में भारत की निशा को रजत

0
166

अस्ताना  –  भारतीय महिला पहलवान निशा दहिया ने एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है जबकि प्रिया को कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा है।

निशा को खिताबी मुकाबले में जापान की आमी इशी के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। इशी ने 68 किग्रा वर्ग के फाइनल में भारत की निशा को 10-0 से हराया। वहीं निशा ने सेमीफाइनल में चीन की फेंग झोऊ जबकि क्वार्टरफाइनल में मंगोलिया की डेलगर्मा एंखसाईखान के खिलाफ जीत हासिल की थी।

निशा के अलावा भारत की ही प्रिया को 76 किग्रा वर्ग के लिए हुए कांस्य पदक मुकाबले में जापान की मिज़ुकी नागाशीमा के हाथों 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। भारत की ही नीलम भी 50 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक मुकाबले में पहुंची थीं पर उन्हें जापान की रेमिना योशीमोतो ने 8-0 से हरा दिया।

LEAVE A REPLY