जमीन से पानी निकालने के मुकाबले दिल्ली के ग्राउंडवाटर लेवल में बढ़ोतरी

0
161

नई दिल्ली –  दिल्ली में भूजल के स्तर को लेकर एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्रीय भूजल बोर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में वित्त वर्ष 2021-22 में जमीन से निकाले गए जल की तुलना में भूजल के स्तर में ज्यादा वृद्धि देखी गई है।

कम से कम 2009-2010 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब जमीन से पानी निकलने की तुलना में भूजल का स्तर ज्यादा बढ़ा है। 2022, नाम से प्रकाशित की गई इस रिपोर्ट में बताया गया है 2020-21 की तुलना में भूजल का स्तर 0.32 बीसीएम (बिलियन क्यूबिक मीटर) से बढ़कर 0.41 बीसीएम हो गया।

साथ ही जमीन से पानी के मामले में भी तुलनात्मक रूप से वृद्धि हुई है। कृत्रिम और प्राकृतिक निर्वहन सहित जमीन से पानी निकलने की स्थिति 0.322 बीसीएम से बढ़कर 0।4 बीसीएम रही। कुल मिलाकर जमीन से जल निकासी की दर 101.4 प्रतिशत से घटकर 98.1 प्रतिशत हो गई।

इस रिपोर्ट में कुछ चिंताएं भी व्यक्ति की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि दिल्ली में जमीन से जल निकासी पूरे देश में पांचवें नंबर पर है।

इस मामले में पहले नंबर पर पंजाब (134%) और उसके बाद दमन और दीव (157 प्रतिशत), राजस्थान (151 प्रतिशत) और हरियाणा (134 प्रतिशत) क्रमश दूसरे, तीसरे व चौथे नंबर पर आते हैं।

LEAVE A REPLY