जयपुर – नगर निगम जयपुर हैरिटेज की महापौर श्रीमति मुनेश गुर्जर के निर्देशन में अस्थायी अतिक्रमण दस्ते में मय पुलिस जाप्ता ने ने भारी संख्या में अस्थायी अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई की व लगभग 4 ट्रक सामान जब्त किया। श्रीमती गुर्जर ने बताया कि पुलिस जाप्ते के साथ गई सतर्कता शाखा की टोली ने बडी चैपड से त्रिपोलिया बाजार, छोटी चैपड से चांदपोल बाजार, चांदपोल बाजार से संसार चन्द रोड, गोर्वमेन्ट हॉस्टल से होते हुए एम.आई रोड एवं किषनपोल बाजार में कार्रवाई करते हुए अस्थायी अतिक्रमण हटाये।

कार्रवाई के दौरान व्यापारियों व दुकानदारों द्वारा किये गये अतिक्रमण लगाये गये ठेले, रेहड़ी खोमचे, ढाबों के बर्तन, स्टोव आदि सामान को जब्त किया गया उन्होंने बताया कि अतिक्रमण दस्ते ने मौके पर 10 हजार रूपये कैरिंग चार्ज की रसीद काटी व जब्त 4 ट्रक सामान को जनता मार्केट गोदाम में जमा करवाया गया। श्रीमति गुर्जर ने बताया अतिक्रमण दस्ते द्वारा लगातार दस्ते के वाहन पर तैनात सतर्कता शाखा के कर्मियों द्वारा माईक से दुकानदारों को बरामदों फुटपाथों व सडक़ पर भविष्य में कोई सामान नही रखे जाने के लिए प्रतिदिन मुनियादी की जा रही है एवं साथ ही अस्थायी अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी जा रही है












