अमानक पाॅलिथिन, कचरा जलाने एवं गंदगी पर लगाया 13 हजार से अधिक का जुर्माना

0
40

ग्वालियर

नगर निगम ग्वालियर द्वारा अमानक पाॅलीथिन के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।

सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री अशोक खरे ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल के निर्देश पर उपायुक्त अमर सत्य गुप्ता एवं सत्यपाल सिंह चैहान के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत निगम के स्वास्थ्य विभाग के अमले ने आज चावड़ी बाजार स्थित अंकित इंटरप्राइजेज पर छापामार कार्रवाई करते हुए सिंगल यूज पॉलिथीन 2 कुंटल जप्त गई और दुकान के संचालक अंकित जैन पर 10 हजार रुपए का जुर्माना किया गया। कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी  भीष्म पमनानी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अशोक खरे सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

कचरा जलाने एवं गंदगी फैलाने पर किया जुर्माना
नगर निगम के स्वास्थ्य अमले द्वारा मुख्य स्वच्छता अधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव के निर्देशन में गंदगी फैलाने वालों एवं कचरा जलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत आॅरचिट टाॅवर महाराणा प्रताप नगर में कचरा जलाने पर 2100 रुपए का जुर्माना किया गया।  इसके साथ ही वार्ड 52 में कचरा जलाने पर 500 रुपए एवं वार्ड 18 में गंदगी फैलाने पर 800 रुपए जुर्माना किया गया।

LEAVE A REPLY